LIC Aadhaar Shila: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधारशीला योजना निवेशकों को सबसे कम निवेश में बड़ा फंड देती है। ये योजना महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है। महिलाएं घर में कुछ पैसों को धीरे-धीरे बचाकर और एलआईसी की योजना में निवेश कर मोटा पैसा जमा कर सकते हैं। LIC की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती है। इस योजना में रोजाना 29 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 4 लाख रुपये मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में..
LIC आधारशिला प्लान – मैच्योरिटी पर मिलेंगे 4 लाख रुपये
इसे एक उदाहरण से समझते हैं। अगर आप रोजाना 29 रुपये बचते हैं तो आप 10,959 रुपये एलआईसी आधारशिला में जमा करेंगे। अगर आप ऐसा 20 साल तक करते हैं। अगर आप ऐसा 30 साल की उम्र में शुरू करते हैं। तो आप 20 साल तक योजना में 2,14,696 रुपये जमा करेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,97,000 रुपये मिलेंगे।
LIC का आधारशिला प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों उपलब्ध कराता है। इसका फायदा केवल वही महिलाएं ही उठा सकती हैं जिनका आधार कार्ड बना हुआ है। LIC का यह प्लान पॉलिसीधारक और उसकी मृत्यु के बाद परिवार को फाइंनेशियल मदद देता है। पॉलिसी में मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को पैसा मिल जाता है।
LIC आधार शिला प्लान के तहत बेसिक सम एश्योर्ड मिनिमम 75000 रुपये और मैक्सिमम 3 लाख रुपये है। पॉलिसी का समय न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल है। LIC के प्लान में 8 से 55 साल की महिला निवेश कर सकती है। इसमें मैक्सिकम मैच्योरिटी की उम्र 70 साल है। प्लान में प्रीमियम का पेमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जाता है।