LIC Smart Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने इस साल स्मार्ट पेंशन प्लान लॉन्च किया है। यह एक सेविंग और पेंशन योजना है, जो इन्डिविजुअल और ग्रुप दोनों तरह के ग्राहकों के लिए बनाई गई है। इसमें आपको हर महीने, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन मिलती है। इस प्लान में डेथ बेनेफिट, पेंशन के अलग-अलग विकल्प और जरूरत पड़ने पर लोन लेने की सुविधा भी है। अगर आप रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम चाहते हैं, तो LIC का स्मार्ट पेंशन प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह सुरक्षित, भरोसेमंद और आसान योजना है, जिसमें पेंशन के कई ऑप्शन मिलते हैं।
