LIC: क्या मिस हो गया है एलआईसी प्रीमियम? यहां जानें दोबारा कैसे एक्टिव कर सकते हैं पॉलिसी

LIC: अगर आप LIC की पॉलिसी समय पर नहीं भर पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC अपने पॉलिसीधारकों को उनकी बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा एक्टिव करने का मौका देती है

अपडेटेड Jul 01, 2025 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
LIC: अगर आप LIC की पॉलिसी समय पर नहीं भर पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

LIC: अगर आप LIC की पॉलिसी समय पर नहीं भर पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC अपने पॉलिसीधारकों को उनकी बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा एक्टिव करने का मौका देती है। चाहे आप लंबे समय से पॉलिसी ले रहे हों या नए ग्राहक हों, अगर प्रीमियम चूक गया है तो कुछ आसान तरीकों से आप अपनी पॉलिसी दोबारा शुरू कर सकते हैं।

क्या होता है जब LIC प्रीमियम मिस हो जाता है?

LIC पॉलिसी में प्रीमियम न भरने पर कंपनी एक ग्रेस पीरियड देती है। 15 दिन की छूट अगर आपने मंथली (Monthly) किश्त चुनी हो। 30 दिन की छूट अगर प्रीमियम तिमाही, छमाही या सालाना हो तक का ग्रेस पीरियड मिलता है। अगर आप इस ग्रेस पीरियड में भी प्रीमियम नहीं भरते हैं, तो आपकी पॉलिसी लैप्स हो जाती है। यानी, आपकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसिल हो जाती है। बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स रोक दिए जाते हैं। मैच्योरिटी और सर्वाइवल बेनिफिट्स मिलना बंद हो जाता है।


कैसे दोबारा एक्टिव करें LIC पॉलिसी?

LIC आपको पॉलिसी दोबारा चालू करने के लिए कई विकल्प देता है।

ऑर्डिनरी रिवाइवल

2 साल के अंदर पॉलिसी फिर से शुरू की जा सकती है। इसके लिए सभी बकाया प्रीमियम के साथ 8-10% ब्याज देना होता है और एक स्वास्थ्य घोषणा पत्र यानी हेल्थ डिक्लेरेशन जमा करना होता है।

स्पेशल रिवाइवल

अगर पॉलिसी 2 से 5 साल तक बंद रही है, तो इस ऑप्शन में पॉलिसी की शुरुआत की तारीख बदली जा सकती है। इससे फायदा होता है कि प्रीमियम का बोझ थोड़ा कम हो सकता है।

लोन कम वाला रिवाइवल

अगर आपकी पॉलिसी का सरेंडर वैल्यू है, तो उसी से लोन लेकर बकाया प्रीमियम चुकाया जा सकता है और पॉलिसी चालू हो सकती है।

इंस्टॉलमेंट रिवाइवल

बकाया अमाउंट को किश्तों में भरने का ऑप्शन मिलता है। इससे एक बार में भारी रकम चुकाना जरूरी नहीं होता।

रिवाइवल कैंपेन

LIC समय-समय पर खास मुहिम चलाती है जिसमें लेट फीस माफ की जाती है और पॉलिसी दोबारा चालू करने का अच्छा मौका मिलता है। अगर आपकी पॉलिसी ज्यादा समय से बंद है या इंश्योरेंस अमाउंट बहुत ज्यादा है, तो कंपनी मेडिकल रिपोर्ट की मांग कर सकती है।

दोबारा पॉलिसी चालू करने की तरीका

अपने नजदीकी LIC ब्रांच या एजेंट से संपर्क करें।

पॉलिसी का स्टेटस चेक करें।

Form 680 या दोबारा चालू करने का फॉर्म भरें।

सभी बकाया प्रीमियम और ब्याज का पेमेंट करें।

PM Kisan 20th Installment Date: क्या जुलाई के पहले हफ्ते में आएगी पीएम किसान की 20वीं किश्त? आया ये अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।