LIC: अगर आप LIC की पॉलिसी समय पर नहीं भर पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC अपने पॉलिसीधारकों को उनकी बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा एक्टिव करने का मौका देती है। चाहे आप लंबे समय से पॉलिसी ले रहे हों या नए ग्राहक हों, अगर प्रीमियम चूक गया है तो कुछ आसान तरीकों से आप अपनी पॉलिसी दोबारा शुरू कर सकते हैं।
