दशहरे के लॉन्ग वीकेंड में जाएं उदयपुर, IRCTC सिर्फ 5,380 में दे रहा टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: अगर आप भी नवमी और दशहरे के लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो झीलों के शहर उदयपुर घूमने निकल सकते हैं। अगर आपने अभी तक कहीं भी जाने के लिए प्लान नहीं किया और आखिरी पलों में भी जगह तलाश रहे हैं तो उदयपुर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अक्टूबर में उदयपुर में काफी अच्छा मौसम रहता है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 5:23 PM
आप भी नवमी और दशहरे के लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो झीलों के शहर उदयपुर घूमने निकल सकते हैं।

IRCTC Tour Package: अगर आप भी नवमी और दशहरे के लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो झीलों के शहर उदयपुर घूमने निकल सकते हैं। अगर आपने अभी तक कहीं भी जाने के लिए प्लान नहीं किया और आखिरी पलों में भी जगह तलाश रहे हैं तो उदयपुर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अक्टूबर में उदयपुर में काफी अच्छा मौसम रहता है। ये शहर परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है।

वीकेंड पर उदयपुर घूमने के लिए हैं बेस्ट

उदयपुर का लोकल कुजीन, सिल्वर ज्वैलरी और राजस्थानी साड़ी आपको पसंद आएगी। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) आपके लिए उदयपुर घूमने का अच्छा ऑफर दे रहा है। इस पैकेज के तहत सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको आने-जाने का खर्च या तरीका स्वयं देखना होगा। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में होटल और लोकल घूमने का खर्च शामिल है।


उदयपुर टूर पैकेज

आईआरसीटीसी का टूर पैकेज 5,380 रुपये में मिल रहा है जिसमें होटल और फूड का खर्च शामिल है। झीलों के शहर उदयपुर रोमेंटिक शहरों में से एक हैं। यहां ज्यादातर लोग वीकेंड ट्रिप पर ज्यादा जाते हैं। IRCTC का टूर पैकेज आप अपने बजट और दिन के हिसाब से चुन सकते हैं। उदयपुर का टूर पैकेज आपको स्टैंडर्ड, डीलक्स और लग्जरी केटेगरी के हिसाब से मिल रहा है। टूर पैकेज की शुरुआत 5,380 रुपये से है। बाकी जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिल जाएगी।

उदयपुर के लिए ले सकते हैं ट्रेन

दिल्ली-NCR से उदयपुर जाने के लिए ट्रेन ले सकते हैं। अगर समय कम है तो तत्काल की टिकट ले सकते हैं। अगर आप थोड़ा पैसे खर्च करना चाहें तो फ्लाइट भी सकते हैं। फ्लाइट की टिकट 4,000 से 7000 रुपये में मिल जाएगी। ये प्राइस दिल्ली से उदयपुर का बताया गया है। वीकेंड पर टिकट की कीमत ज्यादा भी हो सकती है।

Udaipur टूर पैकेज की डिटेल्स

टूर पैकेज की शुरुआत उदयपुर से होती। पहले दिन आपको रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल जहां से आप चाहें वहां से आपको पिक किया जाएगा। पहले दिन आपको सिटी पैलेस घुमाया जाएग और बोट राइडिंग कराई जाएगी। उसके बाद आप होटल में ठहरेंगे। इस टूर पैकेज में उदयपुर तक पहुंचने का खर्च शामिल नहीं है। यहां आपको यानी उदयपुर आपको ट्रेन, फ्लाइट, बस या अपनी गाड़ी किसी भी माध्यम से अपने आप पहुंचना होगा।

टूर पैकेज में दिखाई जाएंगी ये जगह

टूर पैकेज में एकलिंगजी, हल्दीघाटी और नाथद्वार ले जाया जाएगा। पैकेज के तीसरे दिन आपको ब्रेकफास्‍ट के बाद कुंभलगढ़ किला घुमाया जाएगा। उसके बाद आप जिस भी तरीके से वापिस जाना होगा वहां यानी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, होटल आदि छोड़ दिया जाएगा। IRCTC के इस टूर पैकेज में होटल के ठहरने, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट आदि का खर्च शामिल है।

KIOCL के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 20% का अपर सर्किट, क्या है इस तेजी की वजह?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।