Long Weekend List 2024: नए साल में मिलेंगे 13 लॉन्ग वीकेंड, शनिवार-रविवार के दिन नहीं पड़ेंगे त्योहार, चेक करें लिस्ट

Long Weekend List 2024: नया साल शुरू होने में चार दिन का ही समय बचा है। ज्यादातर लोग नए साल की छुट्टियों की लिस्ट देख रहे हैं कि कब घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी नए साल में घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो नए साल में छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लें

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 5:16 PM
Long Weekend List 2024: नया साल शुरू होने में चार दिन का ही समय बचा है।

Long Weekend List 2024: नया साल शुरू होने में चार दिन का ही समय बचा है। ज्यादातर लोग नए साल की छुट्टियों की लिस्ट देख रहे हैं कि कब घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी नए साल में घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो नए साल में छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लें। नए साल में अच्छी बात ये है कि आपकी कोई भी फेस्टिवल पर मिलने वाली छुट्टी बेकार नहीं होगी क्योंकि कोई भी त्योहार शनिवार और रविवार के दिन नहीं है। ज्यादातर सभी त्योहार आगे-पीछे हैं। ऐसे में आप त्योहार और वीकेंड की छुट्टी का इस्तेमाल घूमने के लिए कर सकते हैं। नए साल में आपको पूरे 13 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। ये है पूरी लिस्ट..

जनवरी 2024 के लॉन्ग वीकेंड

1. जनवरी का पहला लॉन्ग वीकेंड

रविवार, 31 दिसंबर 2023


सोमवार, 1 जनवरी 2024: नये साल का दिन

मंगलवार, 2 जनवरी: दिन की छुट्टी लें

अगर आप मंगलवार की छुट्टी लेते हैं तो शनिवार से मंगलवार तक 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

2. जनवरी का दूसरा लॉन्ग वीकेंड

शनिवार, 13 जनवरी: लोहड़ी

रविवार, 14 जनवरी

सोमवार, 15 जनवरी: पोंगल

आपको सीधे 3 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

3. जनवरी का तीसरा लॉन्ग वीकेंड

शुक्रवार, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

शनिवार, 27 जनवरी

रविवार, 28 जनवरी

आपको 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।

मार्च 2024 में लॉन्ग वीकेंड

4. शुक्रवार, 8 मार्च: महाशिवरात्रि

शनिवार, 9 मार्च

रविवार, 10 मार्च

घूमने का प्लान है तो सीधे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

5. शनिवार, 23 मार्च

रविवार, 24 मार्च

सोमवार, 25 मार्च: होली

6. शुक्रवार, 29 मार्च: गुड फ्राइडे

शनिवार, 30 मार्च

रविवार, 31 मार्च: ईस्टर

मई 2024 में लॉन्ग वीकेंड

7. गुरुवार, 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा

शुक्रवार, 24 मई: दिन की छुट्टी लें

शनिवार, 25 मई

रविवार, 26 मई

आपको सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेनी होगी और 4 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं।

जून 2024 में लॉन्ग वीकेंड

8. शनिवार, 15 जून

रविवार, 16 जून

सोमवार, 17 जून: बकरीद

अगस्त 2024 में लॉन्ग वीकेंड

9. गुरुवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष

शुक्रवार, 16 अगस्त: दिन की छुट्टी लें

शनिवार, 17 अगस्त

रविवार, 18 अगस्त

सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन (सीमित)

अगर आप शुक्रवार 16 अगस्त की छुट्टी लेते हैं तो सीधे 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

10. शनिवार, 24 अगस्त

रविवार, 25 अगस्त

सोमवार, 26 अगस्त: जन्माष्टमी

सितंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड

11. गुरुवार, 5 सितंबर: ओणम (सीमित)

शुक्रवार, 6 सितंबर: एक दिन की छुट्टी लें

शनिवार, 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी

रविवार, 8 सितम्बर

अक्टूबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड

12. शुक्रवार, 11 अक्टूबर: महानवमी

शनिवार, 12 अक्टूबर: दशहरा

रविवार, 13 अक्टूबर

नवंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड

13. शुक्रवार, 1 नवंबर: दिवाली

शनिवार, 2 नवंबर

रविवार, 3 नवंबर: भाई दूज

Qatar: कतर में मौत की सजा पाए 8 भारतीयों को बड़ी राहत, मौत की सजा पर रोक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।