Long Weekend List 2024: 10 दिन बाद आ रहा है दूसरा लॉन्ग वीकेंड, 3 दिन की छुट्टी के लिए अभी से कराएं बुकिंग
Long Weekend List 2024: नए साल का पहला लॉन्ग वीकेंड खत्म हो गया है। अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड घूमने नहीं जा सके हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 10 दिन बाद जनवरी का दूसरा लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। अगले हफ्ते 26 जनवरी वाला लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी इस बार शुक्रवार को है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 10:23 PM
Long Weekend: अगले हफ्ते 26 जनवरी वाल लॉन्ग वीकेंड आने वाला है।
Long Weekend List 2024: नए साल का पहला लॉन्ग वीकेंड खत्म हो गया है। अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड घूमने नहीं जा सके हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 10 दिन बाद जनवरी का दूसरा लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। अगले हफ्ते 26 जनवरी वाला लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी इस बार शुक्रवार को है। अगले हफ्ते सीधे तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। तीन दिन की छुट्टियों में घूमने निकल सकते हैं। अगर आप भी नए साल में छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट देख लें। इस बार ज्यादातर त्योहार छुट्टी के दिन यानी शनिवार या रविवार को नहीं पड़ रहे हैं इस कारण आप लॉन्ग वीकेंड का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
साल2024 के लॉन्ग वीकेंड
जनवरी महीने का दूसरा लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
शनिवार, 27 जनवरी
रविवार, 28 जनवरी
आपको 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।
मार्च 2024 में लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 8 मार्च: महाशिवरात्रि
शनिवार, 9 मार्च
रविवार, 10 मार्च
घूमने का प्लान है तो सीधे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
शनिवार, 23 मार्च
रविवार, 24 मार्च
सोमवार, 25 मार्च: होली
शुक्रवार, 29 मार्च: गुड फ्राइडे
शनिवार, 30 मार्च
रविवार, 31 मार्च: ईस्टर
मई 2024 में लॉन्ग वीकेंड
गुरुवार, 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा
शुक्रवार, 24 मई: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 25 मई
रविवार, 26 मई
आपको सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेनी होगी और 4 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं।
जून 2024 में लॉन्ग वीकेंड
8. शनिवार, 15 जून
रविवार, 16 जून
सोमवार, 17 जून: बकरीद
अगस्त 2024 में लॉन्ग वीकेंड
गुरुवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष
शुक्रवार, 16 अगस्त: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 17 अगस्त
रविवार, 18 अगस्त
सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन (सीमित)
अगर आप शुक्रवार 16 अगस्त की छुट्टी लेते हैं तो सीधे 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।