Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में तीन महीने से भी कम का समय बचा है। अगर आप भी क्रिसमस और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए पहले से फ्लाइट, ट्रेन या टैक्सी और होटल की बुकिंग करा लें। आखिरी दिनों में बुकिंग कराने पर फ्लाइट महंगी मिलेगी, ट्रेन की टिकट वेटिंग में मिलेगी और टैक्सी वाले भी रेट बढ़ा देते हैं। पीक टाइम में होटल भी महंगा मिलेगा और कई बार होटल में रूम मिलना भी मुश्किल हो जाता है। बेहतर होगा अगर आपका परिवार के साथ न्यू ईयर में कहीं घूमने जानें का मन है तो उसके लिए सभी बुकिंग पहले से कर लें। वरना, बाद में महंगी सर्विस के कारण आपको अपना घूमने का प्लान भी कैंसिल करना पड़ सकता है। यहां आपको बता रहे हैं कि दिसंबर में लॉन्ग वीकेंड कब है। आप कब ऑफिस से एक दिन एक्स्ट्रा लेकर लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।
क्रिसमस पर मिलेगा दिसंबर का पहला लॉन्ग वीकेंड
पहला लॉन्ग वीकेंड क्रिसमस वाले हफ्ते में है और दूसरा नए साल के समय पर पड़ने वाला है। क्रिसमस सोमवार के दिन है। यानी, आपको शुक्रवार की शाम से शनिवार, रविवार और सोमवार सीधे तीन दिन घूमने के लिए मिलेंगे। वहीं, नये साल 1 जनवरी 2024 को सोमवार है। साल के अंत का आखिरी हफ्ते में 29 दिसंबर 2023 को शुक्रवार है। आपके पास 30 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024 तक यानी तीन दिन घूमने के लिए मिलेंगे।
दिसंबर 2023 का पहला लॉन्ग वीकेंड
25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस
लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साथ 4 छुट्टी का फायदा उठा पाएंगे।
31 दिसंबर 2023 और 1 जनवरी 2024 के लॉन्ग वीकेंड
दिसंबर-जनवरी का लॉन्ग वीकेंड
सोमवार, 1 जनवरी 2024: नये साल का दिन
मंगलवार, 2 जनवरी: दिन की छुट्टी लें
2 छुट्टी लेकर 5 दिन का ट्रिप कर सकते हैं प्लान
अगर आप मंगलवार की छुट्टी लेते हैं तो शनिवार से मंगलवार तक 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। अगर आप 29 दिसंबर की छुट्टी लेते हैं तो आपको सीधे 5 छुट्टी मिलेगी। इन 5 छुट्टियों में आप विदेश भी घूमने निकल सकते हैं। आप भी छुट्टियों के हिसाब से घूमने के लिए अभी से अपनी डेस्टिनेशन फाइनल कर लीजिए क्योंकि आखिरी दिनों में बुकिंग कराने पर हर चीज आपको महंगी मिलेगी। बेहतर होगा कि टूर पैकेज अभी से बुक कर लें। टूर पैकेज लेकर नहीं जाना है तो फ्लाइट या ट्रेन, होटल, लोकल घूमने के लिए अभी से बुकिंग करा लें।