Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में 5 महीने का समय बचा है। अगर आप भी बचे हुए समय में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास लंबे वीकेंड के काफी सारे मौके हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप ऑफिस की एक दिन छुट्टी करके 4 से 5 दिन के वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में लंबे वीकेंड के क्या-क्या ऑप्शन हैं।
