Long Weekend List 2024: अभी इस साल में बचे हैं 10 लॉन्ग वीकेंड, बोर्ड एग्जाम के बाद कहां घूमने का है प्लान?
Long Weekend List 2024: अभी देश में ज्यादातर बच्चे स्कूल और बोर्ड एग्जाम में बिजी हैं। क्या आप भी बोर्ड एग्जाम के बाद परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मार्च में होली वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने निकल सकते हैं। यहां आपको साल 2024 के लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट दे रहे हैं। ताकि, आप अपनी छुट्टियों के हिसाब से घूमने का प्लान कर सकें
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 8:29 PM
Long Weekend: अभी साल में 10 महीने बचें हैं और साल के दस लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर सकते हैं।
Long Weekend List 2024: अभी देश में ज्यादातर बच्चे स्कूल और बोर्ड एग्जाम में बिजी हैं। क्या आप भी बोर्ड एग्जाम के बाद परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मार्च में होली वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने निकल सकते हैं। यहां आपको साल 2024 के लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट दे रहे हैं। ताकि, आप अपनी छुट्टियों के हिसाब से घूमने का प्लान कर सकें। अभी साल में 10 महीने बचें हैं और इन दस लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर सकते हैं।
जनवरी 2024 के लॉन्ग वीकेंड
मार्च 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1. शुक्रवार, 8 मार्च: महाशिवरात्रि
शनिवार, 9 मार्च
रविवार, 10 मार्च
घूमने का प्लान है तो सीधे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
2. शनिवार, 23 मार्च
रविवार, 24 मार्च
सोमवार, 25 मार्च: होली
3. शुक्रवार, 29 मार्च: गुड फ्राइडे
शनिवार, 30 मार्च
रविवार, 31 मार्च: ईस्टर
मई 2024 में लॉन्ग वीकेंड
4. गुरुवार, 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा
शुक्रवार, 24 मई: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 25 मई
रविवार, 26 मई
आपको सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेनी होगी और 4 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं।
जून 2024 में लॉन्ग वीकेंड
5. शनिवार, 15 जून
रविवार, 16 जून
सोमवार, 17 जून: बकरीद
अगस्त 2024 में लॉन्ग वीकेंड
6. गुरुवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष
शुक्रवार, 16 अगस्त: दिन की छुट्टी लें
शनिवार, 17 अगस्त
रविवार, 18 अगस्त
सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन (सीमित)
अगर आप शुक्रवार 16 अगस्त की छुट्टी लेते हैं तो सीधे 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।