Personal Loan: पर्सनल लोन आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करता है। पर्सलन लोन से आपका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होता है। आप अगर सही तरीके से अपना लोन लेते है और वापिस करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर प्रोफाइल भी सुधर जाता है। पर्सनल लोन में भी आप अन्य लोन की तरह हर महीने EMI चुकाते हैं। पर्सनल लोन की ब्याज दरें सभी बैंक की अलग-अलग है। यहां आपको 10 बैंकों के पर्सनल लोन पर लिये जा रहे ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।
क्या होता है क्रेडिट स्कोर
लोन की मंजूरी में क्रेडिट स्कोर एक स्टैंडर्ड है। लोन लेने के लिए ग्राहकों की साख का पता लगाने के लिए बैंक इसका इस्तेमाल करते हैं। 750 या इससे ज्यादा का स्कोर लोन लेने के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसा होने पर लोन आसानी से पास हो जाते हैं। वहीं अगर आप पहली बार लोन ले रहे हैं तो क्रेडिट स्कोर को लेकर परेशानी हो सकती है।
पर्सनल लोन लेने में आती है ज्यादा परेशानी
आपका स्कोर 750 से ज्यादा है तो बैंक आपको आसानी से लोन दे देता है। अगर आपका स्कोर 750 से कम है तो बैंक लोन देने में परेशान कर सकता है। या आपसे सामान्य से थोड़ा ज्यादा ब्याज लोन के लिए मांग सकता है। पर्सनल लोन लेने में और ज्यादा परेशानी आती है। इसकी वजह ये है कि बैंक इसे ज्यादा जोखिम वाला मानते हैं। वहीं होम लोन या ऑटो लोन लेने में ज्यादा परेशानी नहीं आती।