Get App

LPG Booking: 31 जनवरी तक फ्री में करें LPG सिलेंडर की बुकिंग, ये है आसान तरीका

Paytm से गैस बुक करने पर 700 रुपये तक का कैश बैक मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2021 पर 4:09 PM
LPG Booking: 31 जनवरी तक फ्री में करें LPG सिलेंडर की बुकिंग, ये है आसान तरीका

LPG Booking: अगर आप रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर फ्री में बुक करने की सोच रहे हैं तो आप सही सोच रहे हैं और ऐसा मुमकिन भी है। आपको फ्रई में गैस से भरा सिलेंडर मिल जाएगा। जितने रुपये का सिलेंडर उतने रुपये तक आपको वापस भी मिल जाएंगे। यह एक कल्पना नहीं है। इसके लिए बस आपको एक काम करना है। आप जब अपना गैस सिलेंडर बुक करें। उसे आप Paytm App से ही गैस सिलेंडर करें। आपका गैस सिलेंडर किसी भी कंपनी का हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

दरअसल Paytm App से गैस सिलेंडर बुक करने पर कैश बैक का ऑफर मिल रहा है। और यह ऑफर 700 रुपये तक का है। ऐसे में आपके सिलेंडर की सब्सिडी के बाद कीमत भी करीब 700-750 रुपये के करीब होती है।

जानिए क्या है ऑफर

इस ऑफर को लाभ उठाने के लिए जब आप गैस सिलेंडर की बुकिंग करेंग तो Paytm App पर ही एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसके जरिए आपके Paytm व़ॉलेट में 24 घंटे के भीतर 700 रुपये का कैश बैक मिल जाएगा। ध्यान रहे कि आपका गैस किसी भी एजेंसी का हो इससे कोई मतलब नहीं है। यानी आप इंडेन, भारत, HP किसी के भी उपभोक्ता हों।

वैलिडिटी

इस ऑफर की वैलिडिटी 31 जनवरी दिन रविवार तक है। ऐसे में अगर इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके गिने-चुने दिन ही बचे हैं। इसलिए देर किसी बात की। फटाफट इस ऑफर का फायदा उठा लें।

इन लोगों को मिलता है फायदा

इस ऑफर का फायदा उन्हीं लोगों को मिलता है जो Paytm App से पहली बार गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं। साथ ही पेमेंट भी आप Paytm App से ही कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें