LPG Cylinder Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस की कीमतें भी डराने लगी है। आज 1 जुलाई से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ गए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
LPG Cylinder Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस की कीमतें भी डराने लगी है। आज 1 जुलाई से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ गए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
वहीं 19 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम 76 रुपए बढ़ा है। यानी अब दिल्ली में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के लिए 1550 रुपए चुकाने होंगे।
LPG Cylinder: अब 800-900 रुपए नहीं बल्कि 300 रुपए तक में मिल सकता है गैस सिलेंडर, बस ऐसे करनी होगी बुकिंग
आज की बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो के LPG सिलेंडर के लिए 834.50 रुपए चुकाने होंगे जहां पहले सिर्फ 809 रुपए चुकाने पड़ते थे। वहीं, मुंबई में दाम बढ़कर 861 रुपये हो गये हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है।
आइए जानते हैं आपके शहर में कितने बढ़े दाम..
घरेलू एलपीजी सिलेंडर का 1 जून का रेट
| महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
| जुलाई 1, 2021 | 834.5 | 861 | 834.5 | 850.5 |
| जून 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
| मई 1. 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
स्रोत: IOC
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।