LPG Price Hike: नवरात्रि से पहले आम लोगों को लगेगा झटका! महंगे हुए 19KG और 5KG वाले गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट्स

LPG Price on 1 October 2024: मोदी सरकार ने नवरात्रि से पहले आम लोगों को झटका दिया है। आज 1 अक्टूबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 11:01 AM
LPG Price on 1 October 2024: मोदी सरकार ने नवरात्रि से पहले आम लोगों को झटका दिया है।

LPG Price on 1 October 2024: मोदी सरकार ने नवरात्रि से पहले आम लोगों को झटका दिया है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारो से पहले लोगों को महंगा सिलेंडर परेशान करने वाला है। आज 1 अक्टूबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, 5 किलो वाले  एलीपी सिलेंडर के दाम 12 रुपये बढ़ा दिये हैं। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 अक्टूबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं।

LPG सिलेंडर 48.50 रुपये तक हुआ महंगा 

आज अक्टूबर महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये हो गया है, जो पहले 1691 रुपए था। कोलकाता में सिलेंडर  1850.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1802 रुपए में मिल रहा था। मुंबई में सिलेंडर 1692.50 रुपये में मिलेाग जो पहले 1644 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपये में मिलेगा जो पहले 1855 रुपए का था।


घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14 किलो वाले रसोई गैस के दाम 1 अगस्त महीने के रेट्स की तरह ही बने हुए हैं। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है। 14 किलो वाले सिलेंडर का रेट सरकार ने अगस्त 2023 में करीब 100 रुपये कम किये थे।

1 अक्टूबर 2024 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ गये हैं। 1 अक्टूबर 2024 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ गये हैं।

1 सितंबर और 1 अगस्त को ये था कमर्शियल सिलेंडर का रेट 

सितंबर में दिल्ली में दाम 1691 रुपए, कोलकाता में सिलेंडर 1802 रुपए, मुंबई में सिलेंडर 1644 रुपये और चेन्नई में सिलेंडर 1855 रुपए में मिल रहा था। 1 अगस्त को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दिल्ली में दाम 1652.50 रुपए थे।कोलकाता में सिलेंडर 1764.50 रुपए, मुंबई में सिलेंडर 1605 रुपये में मिले रहा था। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए था।

Bank Holiday: बुधवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें किन राज्यों में बंद रहेंगे 2 अक्टूबर को बैंक, ये है RBI

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।