LPG Price Hike: आम लोगों को सरकार ने दिया झटका! 1 सितंबर से महंगा हुआ सिलेंडर, ये है एलपीजी सिलेंडर के नए रेट्स

LPG Price on 1 September 2024: मोदी सरकार ने आज आम लोगों को झटका दिया है। 1 सितंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
LPG Price on 1 September 2024: आम लोगों को बजट के बाद झटका लगने वाला है।

LPG Price on 1 September 2024: मोदी सरकार ने आज आम लोगों को झटका दिया है। 1 सितंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 सितंबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं।

LPG सिलेंडर 39 रुपये तक हुआ महंगा - 1 सितंबर 2024 से गैस के नए दाम

आज सितंबर महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 39 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में दाम 1691 रुपए हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर 1802 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 1644 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1855 रुपए का हो गया है।


घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम नहीं बदले - 1 सितंबर को दाम

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14 किलो वाले रसोई गैस के दाम अगस्त महीने के रेट्स की तरह ही बने हुए हैं। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है। 14 किलो वाले सिलेंडर का रेट सरकार ने अगस्त 2023 में करीब 100 रुपये कम किये थे। ये अभी तक उसी रेट पर बने हुए हैं।

1 सितंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। 1 सितंबर 2024कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपये तक बढ़ गये हैं।

1 अगस्त और 1 जुलाई को ये था कमर्शियल सिलेंडर का रेट 

1 अगस्त को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दिल्ली में दाम 1652.50 रुपए थे।कोलकाता में सिलेंडर 1764.50 रुपए, मुंबई में सिलेंडर 1605 रुपये में मिले रहा था। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए था। 1 जुलाई को दिल्ली में दाम 1646 रुपए, कोलकाता में सिलेंडर 1756 रुपए, मुंबई में सिलेंडर 1598 रुपये, चेन्नई में सिलेंडर 1809 रुपए था।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इन 30 सीरीज में समय से पहले निकाल सकेंगे पैसा, जानें इसमें आपको फायदा हो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।