LPG Price on 1 September 2024: मोदी सरकार ने आज आम लोगों को झटका दिया है। 1 सितंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 सितंबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं।
