Bajaj Finserv Q2 Results: बजाज ग्रुप की होल्डिंग कंपनी बजाज फिनसर्व का सितंबर तिमाही में मुनाफा करीब 23% बढ़ गया। साथ ही ब्याज से शुद्ध कमाई यानी NII में भी 24% की तेजी आई है तो AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) भी बढ़ा है। इसने शेयरों में कुछ खास हलचल तो नहीं पैदा की लेकिन नतीजे आने से पहले से ही यह रौनक भरे बाजार में ग्रीन जोन में था। आज बीएसई पर यह 1.78% की बढ़त के साथ ₹1719.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.95% उछलकर ₹1,721.90 (Bajaj Finserv Share Price) तक पहुंचा था।
