LPG Price: नए साल से पहले आम जनता को मिली राहत, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब इतना कम चुकाना होगा दाम

LPG Price: सरकार ने नए साल से पहले लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 39 रुपये कम हो गई है

अपडेटेड Dec 22, 2023 पर 11:22 AM
सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 39 रुपये घटाई है।

LPG Price: सरकार ने नए साल से पहले लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 39 रुपये कम हो गई है। इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये, कोलकाता में 1908 रुपये और चेन्नई में 1968.50 रुपये थी। अब यह कीमत 39 रुपये कम हो गई है। सरकार ने गृहणियों को राहत नहीं दी है। मतलब सरकार ने 14 किलोग्राम वजन वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट कम नहीं किये हैं। सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 39 रुपये घटाई है।

अब ये है नई कीमत

19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1757.50 रुपये, कोलकाता में 1869 रुपये, मुंबई में 1710 रुपये और चेन्नई में 1929.50 रुपये में मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने यह छूट क्रिसमस त्योहार और नए साल के जश्न से पहले ही दी है। आप इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का रेट देख सकते हैं। इससे पहले 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1 दिसंबर को बदलाव किया गया था। हालांकि, 16 नवंबर को कमर्शयिल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 57 रुपये की छूट दी गई थी।


हर महीने की पहली तारीख को तय होती है सिलेंडर की कीमत

पिछले कुछ समय से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगभग हर महीने कीमत ऊपर-नीचे हो रही है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो अगस्त के बाद से इनके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम की गई थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है।

Polycab के 50 से अधिक ठिकानों पर रेड, भरभराकर गिर पड़े शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।