LPG Price: सरकार ने नए साल से पहले लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 39 रुपये कम हो गई है। इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये, कोलकाता में 1908 रुपये और चेन्नई में 1968.50 रुपये थी। अब यह कीमत 39 रुपये कम हो गई है। सरकार ने गृहणियों को राहत नहीं दी है। मतलब सरकार ने 14 किलोग्राम वजन वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट कम नहीं किये हैं। सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 39 रुपये घटाई है।
