LPG Cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक करें रेट

LPG Cylinder Price Today 1 December 2022: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिया है

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 8:48 AM
14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी पुराने दाम पर मिलेंगे।

LPG Cylinder Price Today 1 December 2022: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिया है। पिछले अगर तीन से चार महीनों की बात करें तो कंपनियों ने सिलेंडर के दाम घटाए हैं। हालांकि, इस बार भी उम्मीद थी कि सरकार दाम घटाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर और 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी, अभी ये पुराने रेट्स पर ही मिलेंगे।

घरेलू LPG सिलेंडर का दाम

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Latest LPG Cylinder Price) अभी पुराने दाम पर ही मिलेंगे। ये हैं रेट्स


14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत

शहर               रेट (रुपये में)

कोलकाता       1079

दिल्ली             1053

मुंबई               1052.5

चेन्नई               1068.5

ये है 19Kg Cylinder LPG सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1744 रुपये है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1696 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा।

नवंबर में कम हुई थी कीमतें

एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने नवंबर में 115 रुपये कम की गई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को 36 रुपये तक कम की गई थी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को काफी सयम से कम नहीं किया गया और न ही बढ़ाया गया।

महीने की पहली तारीख को तय होती है कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती है। कंपनियां 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती है। हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं। अगर बीते महीने की बात करें तो तब कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतें कम की गई थी और इस महीने यानी दिसंबर में रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Global market: फेड चेयरमैन के दिसंबर से ब्याज दरों की बढ़ोतरी की रफ्तार घटाने के बयान से ग्लोबल बाजारों में रौनक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।