LPG Price Cut: राहत भरी खबर, 1 अगस्त से गैस सिलेंडर हुआ ₹209 तक सस्ता

LPG Price Cut: कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इसके साथ ही बाजार मूल्य वाले 5 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है

अपडेटेड Aug 01, 2026 पर 12:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है।

आज 1 अगस्त से देश में LPG सिलेंडर सस्ता हो गया है। हालांकि कीमत में कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक ही सीमित है। दाम 209 रुपये तक घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 192 रुपये कम होकर 2738 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में कीमत 194 रुपये घटकर 2691.50 रुपये, कोलकाता में 209 रुपये कम होकर 2872.50 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये घटकर 2906 रुपये हो गई है।

ये नए रेट 1 अगस्त 2026 से लागू हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इसके साथ ही बाजार मूल्य वाले 5 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है।

जुलाई में भी सस्ता हुआ था कमर्शियल सिलेंडर 


इससे पहले 1 जुलाई 2026 को भी कमर्शियल LPG के दाम घटे थे। कटौती 183.5 रुपये तक की रही थी। उससे पहले इस साल जनवरी से लेकर जून तक कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम लगातार 7 बार बढ़े थे। मार्च महीने में 2 बार बढ़ोतरी की गई थी। इसकी वजह पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से ग्लोबल LPG मार्केट में सप्लाई में आई रुकावट और चिंताएं थीं।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

14.2 kg के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत में आखिरी बार बदलाव 7 जून 2026 को हुआ था। दाम 29 रुपये बढ़ा था। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, बिना सब्सिडी वाले 14.2 kg के घरेलू इंडेन LPG सिलेंडर की कीमत वर्तमान में दिल्ली में 942 रुपये है। मुंबई में कीमत 941 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। लोकल सेल्स टैक्स या VAT के आधार पर रेट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

PM-KISAN: पीएम किसान योजना पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, ₹3.15 लाख करोड़ के भारी-भरकम बजट को भी मिली मंजूरी

ATF भी हुआ महंगा

विमान ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमत में भी 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मानक दरों के रुख को देखते हुए किया गया है। अब ATF की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 115 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।