LPG Price Hike: अंतरिम बजट पेश होने के पहले सुबह-सुबह आम लोगों को तेल कंपनियों की ओर से बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies -OMCs) ने आज 1 फरवरी से LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर में की गई है। हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की बढोतरी कर दी गई है। इस नई बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1,769.50 रुपये हो गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार 6वीं बार कोई बदलाव नहीं हुआ है।
