Get App

LPG Price 1 November: दिवाली पर आम लोगों को झटका! 62 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, ये हैं एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

LPG Price on 1 November 2024: दिवाली पर आम लोगों को झटका लगने वाला है। आज 1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 7:04 AM
LPG Price 1 November: दिवाली पर आम लोगों को झटका! 62 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, ये हैं एलपीजी सिलेंडर के नए दाम
LPG Price: 1 नवंबर से रसोई गैस महंगी हो गई है।

LPG Price on 1 November 2024: दिवाली पर आम लोगों को झटका लगने वाला है। आज 1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 नवंबर 2024 से नए रेट्स लागू हो गए हैं।

LPG सिलेंडर हुआ महंगा 

आज नवंबर महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर  1850.50 रुपये  की जगह 1911.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 1692.50 रुपये की जगह 1754 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपये की जगह 1964 रुपये में मिलेगा।

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें