फेस्टिवल में सस्ता होगा रसोई गैस सिलेंडर या महंगा? कल सुबह होगी LPG और CNG की कीमत तय

LPG Rasoi Gas Cylinder Price: कल 1 अक्टूबर को रसोई गैस LPG सिलेंडर की कीमतें तय होनी है। अगर बीते 2 से 3 महीने का ट्रेंड देखें तो सरकार ने घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 8:06 PM
कत होगी LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय।

LPG Rasoi Gas Cylinder Price: कल 1 अक्टूबर को रसोई गैस LPG सिलेंडर की कीमतें तय होनी है। अगर बीते 2 से 3 महीने का ट्रेंड देखें तो सरकार ने घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी जरूर की है। इस बार त्योहारों के महीने में आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को थोड़ा कम करेगी। इससे उनके घर के बजट और बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिलेगी।

पिछले महीने कम हुई थी कीमत

एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने सितंबर में 100 रुपये कम की गई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों नें 1 सितंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम की गई थी। इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता किया गया। रसोई गैस की कीमतों में यह कटौती पूरे देश में की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14 किलोग्राम के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।


कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपये की जगह 1,885 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1844 और चेन्नई में 2045 रुपये हो गई है। कोलकाता में पहले यह 2095.50 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब ये 1995.50 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, अब लोग उम्मीद कर रहें है कि सिलेंडर की कीमतें एक बार फिर कम होगी।

CNG और LPG की कीमतें ऐसे होती हैं तय

एलपीजी की कीमत तय करने के लिए इंपोर्ट पैरिटी प्राइज का फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है। सिलेंडर की कीमत तय करने में क्रूड ऑयल की कीमत, तेल कंपनी का मार्जिन, मार्केटिंग का खर्च, डीलर कमीशन और जीएसटी शामिल होता है। इन्ही सभी फैक्टर को ध्यान में रखकर CNG की कीमत भी तय होती है।

म्यूचुअल फंड बेचा तो सिर्फ 3 दिन में मिल जाएगा पैसा, सेबी ने पास किया अहम प्रस्ताव, जानिए अपने काम की बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।