Get App

LPG Subsidy के पैसे क्या आपको नहीं मिल रहे, फटाफट करें यह काम, आने लगेंगे पैसे

LPG Subsidy पैसे मिलने से आपको महंगे सिलेंडर से राहत मिल सकती है। सब्सिडी के पैसे सीधे ग्राहकों के अकाउंट में भेजे जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2021 पर 6:04 PM
LPG Subsidy के पैसे क्या आपको नहीं मिल रहे, फटाफट करें यह काम, आने लगेंगे पैसे

LPG Subsidy: गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर आप सिलेंडर कुछ सस्ते दाम पर हासिल करना चाहते हैं तो आप सब्सिडी के जरिए कम दाम पर सिलेंडर ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें हैं।
 
अगर आप सब्सिडी पाने के हकदार हैं तो आपको अपने बैंक अकाउंट से आधार को लिंक कराना होगा। इसके बाद सीधे आपके अकाउंट में पैसे पहुंचने लगेंगे।

कुछ दिनों पहले गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था। मौजूदा समय में दिल्ली में रसोई गैस के दाम 809 रुपये हैं। मुंबई में 809 रुपये, चेन्नई में 825 रुपये और कोलकाता में करीब 835 रुपये हैं।

सब्सिडी ना मिलने का कारण

अगर आपको सब्सिडी ना मिल रही हो तो इसका बडा कारण LPG आईडी का अकाउंट नंबर से न जुड़ना होता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से संपर्क करें और अपनी समस्या उसे बताएं। वहीं टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

किन लोगों को मिलती है सब्सिडी

राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय है, जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। 10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर होती है।

घर बैठे चेक करें आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं

सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट https://cx.indianoil.in/ पर विजिट करना होगा।

- अब आपको Subsidy Status और Proceed पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको Subsidy Related (PAHAL) के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना है।

- आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG ID दर्ज करनी है।

- इसके बाद इसे वेरिफाई करें और सब्मिट कर दें।

- इसके बाद आपको पूरी जानकारी सामने मिल जाएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें