10 Lakh Fund: हाथ में हैं ₹10 लाख, इस ट्रिक से बन सकता है ₹70 लाख का फंड! जानें बंपर रिटर्न पाने की बेस्ट स्ट्रेटजी

₹10 lakh Lumpsum Investment Plan: क्या आपके पास ₹10 लाख की एकमुश्त रकम है और आप समझ नहीं पा रहे कि इसे कहां लगाएं? एक्सपर्ट्स की मानें तो पूरा पैसा एक साथ शेयर बाजार में लगाना भारी पड़ सकता है। जानिए पोर्टफोलियो को बैलेंस करने वाला हिट 10-20-30-40 फॉर्मूला और कैसे यही ₹10 लाख आने वाले सालों में ₹70 लाख से ज्यादा का बंपर फंड बन सकता हैं

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 10:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निवेश शुरू करने से पहले अपने परिवार के लिए पर्याप्त हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म प्लान जरूर लें

Lump Sum Investment Strategy: अगर आपके पास एकमुश्त ₹10 लाख की रकम है चाहे वह पीएफ/ग्रेच्युटी का पैसा हो, प्रॉपर्टी बेचकर मिला हो या कोई बोनस हो, तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि इसे कहां और कैसे लगाएं?

'द साइकोलॉजी ऑफ मनी' के लेखक मॉर्गन हाउसेल के वेल्थ सीक्रेट्स और फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की सलाह को आधार बनाएं, तो पैसों के मामले में आपका व्यवहार और सही एसेट एलोकेशन ही यह तय करता है कि आप उस पैसे से कितना बड़ा फंड बना पाएंगे।

न करें एकमुश्त ₹10 लाख लगाने की सबसे बड़ी गलती


शेयर बाजार में तेजी देखकर लोग अक्सर पूरा ₹10 लाख एक ही बार में इक्विटी या म्यूचुअल फंड में लगा देते हैं। अगर बाजार में कोई बड़ी गिरावट आ गई, तो पैनिक में आकर वे घाटे में पैसा निकाल लेते हैं।

निवेश का स्मार्ट तरीका ये है कि ₹10 लाख को एक बार में न लगाकर सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान(STP) का तरीका अपनाएं। पूरे पैसे को पहले किसी लिक्विड या शॉर्ट-टर्म डेट फंड में रखें और वहां से हर महीने एक तय रकम (जैसे- ₹25,000 से ₹30,000) इक्विटी फंड्स में ट्रांसफर (SIP) होने दें। इससे बाजार के उतार-चढ़ाव का रिस्क काफी कम हो जाता है।

₹10 लाख के पोर्टफोलियो का बेस्ट '10-20-30-40' फॉर्मूला

जोखिम और रिटर्न का सही संतुलन बनाने के लिए आप अपने ₹10 लाख को इस तरह 4 हिस्सों में बांट सकते हैं:

₹10 लाख के पोर्टफोलियो का बेस्ट '10-20-30-40' फॉर्मूला

10 लाख रुपये से 10-15 साल में कितना बनेगा फंड?

अगर आप इस ₹10 लाख के पोर्टफोलियो को बिना छेड़े लंबे समय के लिए छोड़ देते हैं और औसतन 12% से 14% का सालाना कंपाउंडिंग रिटर्न मिलता है:

  • 5 साल बाद (12% रिटर्न पर): लगभग ₹17.62 लाख
  • 10 साल बाद (12% रिटर्न पर): लगभग ₹31.06 लाख
  • 15 साल बाद (14% रिटर्न पर): लगभग ₹71.38 लाख

निवेश शुरू करने से पहले 3 गोल्डन रूल्स

टैक्स और इंश्योरेंस: निवेश शुरू करने से पहले अपने परिवार के लिए पर्याप्त हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म प्लान जरूर लें, ताकि किसी अनहोनी में आपका ₹10 लाख का निवेश न टूटे।

लक्ष्य तय करें: अगर आपको यह पैसा 3 साल के अंदर चाहिए, तो इक्विटी से दूर रहें और एफडी/डेट फंड में ही लगाएं। 5 साल या उससे अधिक समय होने पर ही इक्विटी म्यूचुअल फंड्स चुनें।

अनुशासन: बाजार के रोज के उतार-चढ़ाव को देखकर पैनिक सेलिंग न करें। कंपाउंडिंग का असली जादू समय बीतने के साथ ही दिखता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।