Lumpsum SIP Calculator: ₹5 लाख निवेश करने पर 10, 15 और 20 साल में कितना पैसा बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Lumpsum SIP Calculator: आज ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश लंबे समय में कितना बड़ा फंड बना सकता है? 10%, 12% और 15% औसत रिटर्न पर 10, 15 और 20 साल बाद रकम में कितना अंतर आएगा? इस कैलकुलेशन में कंपाउंडिंग का पूरा असर समझिए।

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर ₹5 लाख को एकमुश्त निवेश किया जाए, तो 10 साल बाद 10% रिटर्न की स्थिति में रकम करीब ₹12.97 लाख हो सकती है।

Lumpsum SIP Calculator: अगर आज ₹5 लाख को म्यूचुअल फंड में लंपसम SIP यानी एकमुश्त निवेश कर दिया जाए। फिर इसे लंबे समय तक हाथ न लगाएं, तो यह रकम कितनी बड़ी बन सकती है। 10 साल में यही रकम कितनी होगी? 15 साल में कहां पहुंचेगी? और अगर निवेश को 20 साल तक छेड़ा ही न जाए तो क्या यह रकम ₹50 लाख के करीब या उससे भी ज्यादा हो सकती है?

यहां खेल सिर्फ रिटर्न का नहीं है। समय भी उतना ही बड़ा फैक्टर है। 10% सालाना रिटर्न मिले तो तस्वीर अलग होगी, 12% मिले तो अलग और 15% का औसत रिटर्न रहा तो रकम काफी तेजी से बढ़ सकती है। हमने इन्हीं तीन स्थितियों में ₹5 लाख के निवेश का हिसाब लगाया है।

10 साल में ₹5 लाख कितने हो सकते हैं?


अगर ₹5 लाख को एकमुश्त निवेश किया जाए, तो 10 साल बाद 10% रिटर्न की स्थिति में रकम करीब ₹12.97 लाख हो सकती है। 12% रिटर्न पर यह करीब ₹15.53 लाख और 15% रिटर्न पर करीब ₹20.23 लाख हो सकती है।

यानी सिर्फ 5 प्रतिशत ज्यादा सालाना रिटर्न का अंतर 10 साल में ही करीब ₹7.26 लाख का हो जाता है।

15 साल में कंपाउंडिंग का असर बढ़ता है

15 साल का समय मिलने पर तस्वीर काफी बदल जाती है। 10% रिटर्न पर ₹5 लाख करीब ₹20.89 लाख हो सकते हैं। 12% रिटर्न पर रकम करीब ₹27.37 लाख और 15% रिटर्न पर करीब ₹40.69 लाख पहुंच सकती है।

यहां 10% और 15% रिटर्न के बीच अंतर करीब ₹19.80 लाख का हो जाता है। यानी रिटर्न में 5 प्रतिशत का अंतर लंबी अवधि में बहुत बड़ा असर डाल सकता है।

20 साल में ₹5 लाख बन सकते हैं ₹81.83 लाख

20 साल तक निवेश बनाए रखने पर कंपाउंडिंग का असर सबसे ज्यादा दिखाई देता है। 10% रिटर्न पर ₹5 लाख करीब ₹33.64 लाख हो सकते हैं। 12% रिटर्न पर यह रकम करीब ₹48.23 लाख और 15% रिटर्न पर करीब ₹81.83 लाख पहुंच सकती है।

₹5 लाख के निवेश की अनुमानित वैल्यू

अवधि 10% रिटर्न 12% रिटर्न 15% रिटर्न
10 साल ₹12.97 लाख ₹15.53 लाख ₹20.23 लाख
15 साल ₹20.89 लाख ₹27.37 लाख ₹40.69 लाख
20 साल ₹33.64 लाख ₹48.23 लाख ₹81.83 लाख

20 साल में 10% और 15% रिटर्न के बीच अंतिम रकम का अंतर करीब ₹48 लाख का है। शुरुआती निवेश दोनों मामलों में सिर्फ ₹5 लाख है। फर्क रिटर्न की दर और निवेश को मिले समय का है।

पैसा बढ़ाने में समय क्यों इतना अहम है?

लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का असर तेजी से बढ़ता है। शुरुआत में रकम की बढ़त सामान्य लग सकती है। लेकिन जैसे-जैसे निवेश पर मिला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाने लगता है, रकम की रफ्तार बढ़ती जाती है।

यही वजह है कि लंबे समय के निवेश में सिर्फ शुरुआती रकम देखना काफी नहीं है। निवेश को कितना समय दिया जा रहा है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।