Get App

लग्जरी होटल, फैमिली ट्रिप और क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स... ऐसे बदल रहा भारतीयों का समर वेकेशन प्लान

भारतीय सिर्फ छुट्टियां मनाने नहीं निकल रहे, बल्कि स्मार्ट तरीके से ट्रैवल भी प्लान कर रहे हैं। कोई पहले से होटल बुक कर रहा है, कोई क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स से फ्लाइट टिकट सस्ता कर रहा है, तो कोई भीड़ से दूर नेचर और बीच डेस्टिनेशन चुन रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 19, 2026 पर 6:45 PM
लग्जरी होटल, फैमिली ट्रिप और क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स... ऐसे बदल रहा भारतीयों का समर वेकेशन प्लान
भारतीय सिर्फ छुट्टियां मनाने नहीं निकल रहे, बल्कि स्मार्ट तरीके से ट्रैवल भी प्लान कर रहे हैं।

भारतीय सिर्फ छुट्टियां मनाने नहीं निकल रहे, बल्कि स्मार्ट तरीके से ट्रैवल भी प्लान कर रहे हैं। कोई पहले से होटल बुक कर रहा है, कोई क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स से फ्लाइट टिकट सस्ता कर रहा है, तो कोई भीड़ से दूर नेचर और बीच डेस्टिनेशन चुन रहा है। गर्मियों की छुट्टियों में अब लोगों का फोकस सिर्फ घूमने पर नहीं, बल्कि बेहतर एक्सपीरियंस और पैसे की सही वैल्यू पाने पर भी है।

ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के आंकड़े बताते हैं कि इस साल लग्जरी स्टे, फैमिली ट्रिप और सोलो ट्रैवल में तेज उछाल आया है। खास बात यह है कि लोग अब आखिरी समय में टिकट बुक करने के बजाय पहले से प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि महंगे किराए और होटल रेट्स से बचा जा सके।

इस बार गर्मियों की छुट्टियां सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि भारतीयों का ट्रैवल करने का तरीका भी तेजी से बदलता दिख रहा है। लोग अब जल्दबाजी में टिकट बुक करने के बजाय पहले से प्लानिंग कर रहे हैं, लग्जरी स्टे चुन रहे हैं और क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स व ऑफर्स का इस्तेमाल कर ट्रैवल खर्च कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के आंकड़ों के मुताबिक इस साल प्रीमियम और फैमिली ट्रैवल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। Cleartrip की रिपोर्ट बताती है कि होटल बुकिंग में 80 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है, जबकि 5 स्टार होटल स्टे 108 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इससे साफ है कि लोग अब छुट्टियों में बेहतर अनुभव पर ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें