Madhya Pradesh DA Hike: चुनावों से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने दिया तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता

Madhya Pradesh DA Hike: चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 5:14 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है।

Madhya Pradesh DA Hike: चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। ये महंगाई भत्ता जनवरी महीने से मिलेगा। छठे वेतनआयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को सैलरी में सामान बढोतरी मिलेगी।

मध्यप्रदेश सरकार ने किया फैसला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हितों में हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मैनें घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे। 42% महंगाई भत्ता हम जनवरी महीने से ही देंगे। छठा वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी समान बढ़ोतरी की जाएगी।


 

 

साथ में किये ये ऐलान

चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने जनवरी-जून 2023 के पीरियड के लिए डीए बकाया तीन किश्तों में चुकाने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''जिन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के आधार पर वेतन मिल रहा है, उन्हें डीए में समान बढ़ोतरी मिलेगी।'' राज्य सरकार उन लोगों को भी चौथा समयमान वेतन देगी, जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक सेवा में 35 साल पूरे कर लिए हैं।

HAL के शेयर मई-जून में बेचने वाले फंड मैनेजर्स पछता रहे, 3 माह में 40% चढ़ा शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।