Get App

पेट्रोल और LPG के बाद CNG और PNG हुआ महंगा, जानें नए रेट

महानगर गैस ने तत्काल प्रभाव से CNG और PNG के दाम में 2-2 रुपये बढ़ा दिये हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2021 पर 10:42 AM
पेट्रोल और LPG के बाद CNG और PNG हुआ महंगा, जानें नए रेट

पिछले सप्ताह केंद्र सरकार द्वारा घोषित घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी के बाद  महानगर गैस ने तत्काल प्रभाव से CNG और PNG के दाम में 2-2 रुपये बढ़ा दिये हैं।

MGL ने कहा कि सप्लाई साइड पर कॉस्ट अधिक होने के कारण कंपनी को CNG और PNG के दाम बढ़ाने पड़े हैं। ये दाम 2 रुपये दोनों पर बढ़ाए गए हैं।

यह देखते हुए कि री-गैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस की कीमत भी अब ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। MGL ने कहा कि इन कॉम्बिनेशन के परिणामस्वरूप गैस की खरीद की लागत में काफी ज्यादा बढ़ोतरी है। फर्म ने कीमतों में रिवीजन प्रोगेसिव मैनर में किया है क्योंकि सप्लाई के मुताबिक दाम में उतनी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

मुंबई और उसके आसपास CNG और घरेलू PNG के सभी टैक्स को शामिल करते हुए रिवाइज मुल्य ग्राहकों के लिए क्रमशः 54.57 रुपये किलोग्राम और 32.67 रुपये किलोग्राम एससीएम और स्लैब 2 ग्राहकों के लिए 38.27 रुपये SCM ग्राहकों के लिए होगा।

नई कीमतों पर भी सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले 65 फीसदी और डीजल के मामले में 44 फीसदी सस्ता है। घरेलू पीएनजी एलपीजी के मुकाबले 34 फीसदी सस्ता है।

1 अक्टूबर से केंद्र ने घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए खेतों से 2.90 अमरीकी डालर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट और गहरे समुद्र जैसे कठिन क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए 6.13 अमरीकी डालर प्रति एमएमबीटीयू की कीमत बढ़ा दी।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें