MHADA Lottery 2024: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के मुंबई बोर्ड ने 8 अक्टूबर को MHADA लॉटरी 2024 के तहत 2,030 फ्लैट्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस लॉटरी के लिए कुल 1,13,811 आवेदकों ने आवेदन किया था। कंप्यूटरीकृत लॉटरी के जरिए चुने गए विजेताओं को अब प्राविजनल ऑफर लेटर (POL) दिए जाएंगे, जिसके बाद वे पेमेंट कर सकेंगे।
मुंबई के इन इलाकों में है फ्लैट्स
यह घोषणा मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की उपस्थिति में की गई। MHADA ने अपने बयान में बताया कि यह लॉटरी IHLMS 2.0 (इंटीग्रेटेड हाउसिंग लॉटरी मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत आयोजित की गई। ये ऑटोमेटेड तरीके से की गई है। MHADA ने मुंबई के विभिन्न इलाकों जैसे गोरेगांव वेस्ट, अंटोप हिल-वडाला, कोपरी पवई, विक्रोली, मलाड, दादर और लोअर परेल में 2,030 फ्लैट्स की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 अगस्त को शुरू की थी। आज 8 अक्टूबर को इसका रिजल्ट निकाला है।
इन फ्लैट्स में से 1,327 नया कंस्ट्रक्शन का हिस्सा है, 370 फ्लैट्स रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के जरिये बनाए जा रहे हैं। 333 फ्लैट्स पिछले योजनाओं के तहत उपलब्ध कराए गए थे। लॉटरी में कम आय वर्ग के लिए 359 फ्लैट्स, मध्यम आय वर्ग के लिए 768, और उच्च आय वर्ग के लिए 276 फ्लैट्स शामिल थे।