महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में कब तक कर सकते हैं निवेश? जानें डेडलाइन

Mahila Samman Saving Certificate: पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (Mahila Samman Saving Certificate) स्कीम, महिलाओं और लड़कियों के बीच निवेश को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। यह योजना सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही है

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
Work Life Balance for Women: ऑफिस, घर और बच्चों के बीच बैलेंस बनाए रखना महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम है।

Mahila Samman Saving Certificate: पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (Mahila Samman Saving Certificate) स्कीम, महिलाओं और लड़कियों के बीच निवेश को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। यह योजना सरकार महिलाओं के लिए चला रही है। महिला सम्मान सर्टिफिकेट में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं।

कौन खोल सकता है अकाउंट?

महिलाएं: किसी भी उम्र की भारतीय महिला इस योजना के तहत खाता खोल सकती है और निवेश कर सकती है।


अभिभावक: नाबालिग लड़कियों के लिए भी यह योजना उपलब्ध है, जहां उनके कानूनी या पेरेंट्स खाता खोल सकते हैं।

ब्याज दर

ब्याज दर: इस योजना पर सालाना 7.5% का ब्याज मिलता है, जो तिमाही पर अकाउंट में आता है।

ब्याज पेमेंट: ब्याज और मूल राशि दोनों मैच्योरिटी पर मिलते हैं।

टैक्स: ब्याज पर आयकर अधिनियम 80C के तहत छूट मिलती है, लेकिन ब्याज से होने वाली आय पर TDS काटा जाता है।

निवेश और मैच्योरिटी

निवेश का पीरियड: 2 साल की अवधि में 2 लाख रुपये का निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलते हैं।

न्यूनतम निवेश: 1000 रुपये और 100 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है।

अधिकतम निवेश: प्रति अकाउंट 2 लाख रुपये की सीमा है।

MSSC के नियम

मृत्यु: खाताधारक की मृत्यु होने पर खाता बंद किया जा सकता है।

इमरजेंसी: खाताधारक की जीवन को खतरे में डालने वाली स्थिति में खाता बंद किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।

बिना कारण: खाता खोलने के छह महीने बाद बिना किसी कारण बंद किया जा सकता है, लेकिन ब्याज 2% कम मिलेगा यानी 5.5% ब्याज मिलेगा।

कब निकाल सकते हैं पैसा : अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40% पैसा निकाला जा सकता है।

अकाउंट खोलने की प्रक्रिया

डॉक्यूमेंट्स: आधार कार्ड, पैन कार्ड, और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।

प्रक्रिया: निकटतम पोस्ट ऑफिस पर जाकर फॉर्म सबमिट करें और चेक के साथ पे-इन-स्लिप भी दें।

बैंक: महिला सम्मान सर्टिफिकेट देश के कई बैंकों में भी उपलब्ध हैं। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना महिलाओं को सुरक्षित और फायदेमंद निवेश का मौका देती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।