महिला सम्मान सर्टिफिकेट में कौन कर सकता है निवेश, जानें कितना मिलेगा ब्याज, इन्वेस्टमेंट लिमिट और फायदे

Mahila Saving Certificate: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को बजट भाषण (Budget Speech) में महिलाओं के लिए नई सेविंग्स स्कीम का ऐलान किया। वित्तमंत्री ने महिलाओं के लिए नई सेविंग्स स्कीम-महिला स्म्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट का ऐलान किया। यह स्कीम मार्च 2025 तक दो साल के लिए महिलाओं को मिलेगी

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 10:14 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में महिला निवेशकों के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) की घोषणा की।

Mahila Samman Saving Certificate: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को बजट भाषण (Budget Speech) में महिलाओं के लिए नई सेविंग्स स्कीम का ऐलान किया। वित्तमंत्री ने महिलाओं के लिए नई सेविंग्स स्कीम-महिला स्म्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट का ऐलान किया। यह स्कीम मार्च 2025 तक दो साल के लिए महिलाओं को मिलेगी। इसमें किसी महिला या लड़की के नाम से 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है, जिस पर सालाना 7.5 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा। इसमें आंशिक विड्रॉल ऑप्शन मिलेगा।

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में महिला निवेशकों के लिए एकमुश्त छोटी बचत योजना - महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) की घोषणा की।


कौन निवेश कर सकता है?

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के माध्यम से कोई भी महिला या लड़की के नाम पर - महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट खरीदा जा सकता है या पैसा निवेश किया जा सकता है।

अधिकतम सीमा क्या है?

अधिकतम निवेश सीमा 2 लाख रुपये है और निवेशक इस योजना के तहत 7.5 प्रतिशत का तय ब्याज दर कमा सकते हैं।

ये है एक वन टाइम स्कीम

यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये योजना वन टाइम योजना है। ये योजना महिला निवेशकों को 2 साल तक यानी मार्च 2025 तक मिलेगी।

अभी तक सामने आए ये बेनेफिट्स

- ये योजना केंद्र सरकार चला रही है।

- आंशिक निकासी का विकल्प इस योजना में मिल रहा है। यानी, निवेश का कुछ पैसा जरूरत पड़ने पर आ निकाल सकते हैं।

अभी नहीं आई ज्यादा जानकारी

हमें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं आई है कि ब्याज कैसे कैलकुलेट किया जाएगा। कम्पाउंट इंटरेस्ट लगाया जाएगा या सिंपल इंटरेस्ट दिया जाएगा। मिलने वाले ब्याज पर TDS कटेगा या नहीं, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Adani Group के शेयरों के फ्री फ्लोट स्टेटस की समीक्षा करेगा MSCI, क्या हो सकता है इसका असर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।