Mahila Samman Savings Certificate: क्या आपने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना (MSSC) में निवेश किया है? महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना (MSSC) को लेकर सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना से जुड़े खाताधारक Electronic Clearance Service (ECS) के जरिए भी पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 31 मार्च 2025 के बाद से इस योजना में नई जमा बंद कर दी गई है, लेकिन जिन महिलाओं ने पहले से निवेश किया है, वे इस नई सुविधा का फायदा उठा सकती हैं।
