Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी खासियत और नुकसान जान लें। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र विशेष रूप से महिला निवेशकों के लिए एक छोटी बचत योजना है। इस योजना को बजट 2023 के दौरान पेश किया गया था। यह अप्रैल 2023-मार्च 2025 तक दो साल के लिए मिल रही एक बार की योजना है।महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। इस पर होने वाली इनकम यानी ब्याज टैक्स फ्री नहीं है। इसके ब्याज पर आपको टैक्स चुकाना होगा। अब महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट देश के सभी पोस्ट ऑफिस में मिल रही है।
महिला सम्मान बचत पत्र में कौन निवेश कर सकता है
इसका उपयोग कोई भी महिला अपने लिए या किसी नाबालिग लड़की की ओर से अभिभावक के जरिये निवेश के लिए किया जा सकता है। पति अपनी पत्नी के लिए भी इस योजना में निवेश कर सकता है।
महिला सम्मान प्रमाणपत्र पर मिलने वाले ब्याज पर लगता है टैक्स या मिलती है छूट?
योजना के तहत महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर निवेश में इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत छूट मिलती है। योजना के तहत इस पर कमाए गए ब्याज पर टैक्स देना होगा। इसका मतलब यह है कि यह टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट के उलट है, इसके ब्याज पर आपको टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता। ब्याज से होने वाली इनकम पर TDS काटा जाता है।
2 लाख रुपये के निवेश से 2 साल में होगी इनकी इनकम
यदि आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी क तरह ही काम करता है। आप अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस पर जाएं और खाता खुलवाने के लिए फॉर्म सबमिट कर दें। इसके अलावा आपको KYC डॉक्यूमेंट्स यानी आधार और पैन कार्ड देना होगा। आपको चेक के साथ पे-इन-स्लिप भी देनी होगी। महिला सम्मान सर्टिफिकेट देश के कई बैंक में भी मिल रहे हैं।
MSSC को समय से पहले कब बंद किया जा सकता है?
खाताधारक की मृत्यु होने पर इसे बंद किया जा सकता है। इमरजेंसी के समय जैसेकि खाताधारक की जीवन को खतरे में डालने वाली मृत्यु। हालांकि, इस मामले में आपको डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। बिना कोई कारण बताए खाता खोलने के छह महीने बाद। हालांकि, तब आपको ब्याज 2 प्रतिशत कम करके यानी 5.5 फीसदी ही मिलेगा।
MSSC में न्यूनतम निवेश राशि 1000 रुपये और 100 के मल्टीपल में होता है। इसकी अधिकतम लिमिट 2 लाख रुपये प्रति अकाउंट है। अगर पहले से अकाउंट है दूसरा अकाउंट खोलना चाहते हैं तो कम से कम 3 महीने का गैप होना चाहिए। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।
इस योजना पर सालाना 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है, जो अकाउंट में हर तिमाही पर आता है लेकिन ब्याज और पूरा मूल मैच्योरिटी पर मिलता है।