Get App

MSSC Scheme: महिला सम्मान सेविंग स्कीम से दो साल में अमीर बन सकती हैं महिलाएं, यहां जानें योजना के बारे में सबकुछ

MSSC Scheme: भारत सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की शुरुआत की है। इस 2 वर्षीय बचत योजना में 7.5% की वार्षिक ब्याज दर दी जाएगी। यह योजना केवल महिलाओं और बालिकाओं के लिए है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2024 पर 7:56 PM
MSSC Scheme: महिला सम्मान सेविंग स्कीम से दो साल में अमीर बन सकती हैं महिलाएं, यहां जानें योजना के बारे में सबकुछ
MSSC Scheme: महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट महिलाओं के लिए सुरक्षित निवेश है, जिसमें कोई भी महिला 2 लाख रुपये तक जमा कर सकती हैं

MSSC Scheme: महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) भारत सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक विशेष योजना है। यह महिलाओं को बचत में सुधार करने और सुरक्षित निवेश के माध्यम से वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने में मदद करती है। महिला सम्मान बचत योजना एक 2-वर्षीय बचत योजना है, जिसमें 7.5% की वार्षिक ब्याज दर दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं अधिकतम 2 लाख रुपये तक जमा कर सकती हैं और इस पर आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त कर सकती हैं।

जिससे अगर जरूरत पड़े तो पैसों को निकाल कर इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहती है तो पास के डाकघर में जाकर आप इस योजना में अपना आवेदन कर सकती है।

इस योजना में कितना मिलेगा रिटर्न

इस योजना का एक मुख्य लाभ यह है कि यह महिलाओं को वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। उदाहरण के लिए, अगर आप 2 लाख रुपये जमा करती हैं, तो पहले वर्ष के अंत में आपकी राशि 2,15,000 रुपये हो जाएगी और दूसरे वर्ष के अंत में यह बढ़कर 2,31,125 रुपये हो जाएगी। यह गारंटीड रिटर्न महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और जोखिम-मुक्त निवेश करने में सहायता प्रदान करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें