Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह योजना लागू किए जाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के लिए इस साल 5100 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी गई है। बता दें कि महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
