Mahila Saving Samman Certificate: अगर आप महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) में निवेश करने की सोच रही हैं, तो आपके पास 31 मार्च 2025 तक का ही समय बचा है। यह सरकार की चलाई गई महिलाओं और लड़कियों के लिए एक खास सेविंग स्कीम है, जिसमें 7.5 प्रतिशत का आकर्षक ब्याज मिलता है। यह योजना पूरी तरह सुरक्षित है और महिलाओं को फाइनेंशियल तौर पर मजबूत बनाने के लिए बनाई गई है। हालांकि, सरकार ने इसमें निवेश की समयसीमा अभी तक नहीं बढ़ाई है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि योजना में निवेश 31 मार्च तक ही किया जा सकता है।
क्या है महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC)?
यह एक 2 साल की स्पेशल जमा योजना है, जिसमें महिलाएं और लड़कियां अपना पैसा निवेश कर सकती हैं। निवेश पर हर तीन महीने में ब्याज जुड़ता है और मैच्योरिटी पर मूलधन और ब्याज दोनों एक साथ मिलते हैं।
सभी महिलाएं और लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
नाबालिग लड़कियों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर फॉर्म लें।
नाम, पता और नॉमिनी की जानकारी भरें।
जमा करने वाली राशि का चयन करें।
पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट
पते का प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली या पानी का बिल
कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
न्यूनतम निवेश: एक हजार रुपये
अधिकतम निवेश: 2 लाख रुपये
पैसे सौ रुपये के गुणकों में जमा किए जा सकते हैं।
फॉर्म और डॉक्यूमेंट सही होने के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
यह सर्टिफिकेट आपके निवेश को वैरिफाई करेगा। बेसिकली ये एक डॉक्यूमेंट होता है, जिसमें आपके निवेश की जानकारी होती है।
एक साल बाद आप कुल जमा अमाउंट का 40 प्रतिशत निकाल सकते हैं।
पूरी पैसा दो साल बाद मैच्योरिटी पर मिलेगा।
इस योजना का ब्याज टैक्सेबल है और इसे आपकी कुल आय में जोड़ा जाता है।
हालांकि, यह एक सुरक्षित और स्थिर बचत योजना है, जिससे महिलाओं को बेहतर रिटर्न मिलता है।
31 मार्च 2025 के बाद क्या होगा?
31 मार्च 2025 के बाद MSSC में निवेश का मौका खत्म हो जाएगा। अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहती हैं, तो जल्द से जल्द नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन करें।