केंद्र सरकार कर्मचारियों के हित में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) की वेतन सीमा, जो अभी ₹15,000 प्रति माह है, उसे बढ़ाकर ₹25,000 किया जा सकता है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो लाखों कर्मचारियों को अनिवार्य PF कवरेज मिलेगा और उनकी रिटायरमेंट सेविंग्स पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होंगी।
