Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ी गिरावट, 3 दिन में ₹13 हजार तक टूटी कीमत, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट

Silver Price Today: इस समय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल, गैस के अलावा चांदी पर भी दिख रहा है। गुरुवार (9 जुलाई) को बाजार खुलने के बाद चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का वायदा भाव 1,071 रुपये घटकर 2,22,366 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 12:28 PM
आज फिर सस्ती हुई चांदी, MCX पर गिरा भाव

Silver Price Today: इस समय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल, गैस के अलावा चांदी पर भी दिख रहा है। गुरुवार (9 जुलाई) को बाजार खुलने के बाद चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.48% यानी 1,071 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,366 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,437 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

वहीं, बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,22,640 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार, चांदी का भाव घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर में चल रहे ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2450 ₹24500 ₹245000
मुंबई ₹2450 ₹24500 ₹245000
कोलकाता ₹2450 ₹24500 ₹245000
चेन्नई ₹2500 ₹25000 ₹250000
पटना ₹2450 ₹24500 ₹245000
अयोध्या ₹2450 ₹24500 ₹245000
लखनऊ ₹2450 ₹24500 ₹245000
कानपुर ₹2450 ₹24500 ₹245000
मेरठ ₹2450 ₹24500 ₹245000
गाजियाबाद ₹2450 ₹24500 ₹245000
नोएडा ₹2450 ₹24500 ₹245000
गुरुग्राम ₹2450 ₹24500 ₹245000
चंडीगढ़ ₹2450 ₹24500 ₹245000
जयपुर ₹2450 ₹24500 ₹245000
लुधियाना ₹2450 ₹24500 ₹245000
गुवाहाटी ₹2450 ₹24500 ₹245000
इंदौर ₹2450 ₹24500 ₹245000

तीन दिन में कितनी सस्ती हुई चांदी?


आज चांदी की कीमत में 1,396 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को चांदी 7,104 रुपये और मंगलवार को 5,306 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी। इस तरह देखें तो पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमतों में करीब 13,000 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट आ चुकी है। अगर चांदी के रिकॉर्ड हाई स्तर से तुलना करें, तो इसकी कीमत अब तक लगभग 1.87 लाख रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है।

वहीं, लगातार गिरते दामों ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

चांदी के दाम क्यों हो रहे कम?

चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी को माना जा रहा है। वैश्विक आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद और दुनिया भर में तनाव कम होने से निवेशकों का रुझान सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर थोड़ा कम हुआ है। इसके अलावा, डॉलर में मजबूती और मुनाफावसूली की वजह से भी चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver price: एमसीएक्स पर गिरा सोने-चांदी का भाव, अब क्या हो निवेश की रणनीति, जानें एक्सपर्ट्स की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।