फर्ज कीजिए कि आप हवाई जहाज से दुनिया घूमें, लेकिन आपको फ्लाइट्स के किराए में बढ़ोतरी की भी चिंता नहीं करनी पड़े। अमेरिका के न्यू जर्सी के टॉम स्टकर (Tom Stuker) ने करीब 30 साल पहले अपना यह सपना सच कर दिखाया। उन्होंने यूनाइटेड एयरलाइंस से 2,90,000 डॉलर (तकरीबन 2.38 करोड़ रुपये) में लाइफटाइम पास खरीदा। हालांकि, उस वक्त उन्हें शायद यह नहीं पता था कि उनका यह निवेश उनकी जिंदगी बदल देगा।
