Market trend : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की चाल सपाट, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?

Market trend : बाज़ार के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय अभी भी कच्चा तेल बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड में लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी है। यह 108-109 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास कारोबार कर रहा है। अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति अभी भी दूर की कौड़ी बनी हुई है। इसके चलते होर्मुज़ स्ट्रेट में व्यवधान जारी हैं

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
Market trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज बैंक निफ्टी अहम होगा। '56010-55811'अहम इंडिकेटर है। जब तक बेस-1 टिका है,स्ट्रक्चर पर भरोसा कर सकते हैं। उम्मीद है कि गिरावट पर खरीदारी काम करेगी

Market trend : मंगलवार 28 अप्रैल को भारतीय इक्विटी बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। GIFT Nifty भी लाल निशान में दिख रहा है। यह कमज़ोरी पिछले सत्र में Sensex और Nifty में आई राहत भरी तेज़ी के बाद देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और US-ईरान के बीच बना गतिरोध बजार का सेंटिमेंट खराब कर रहा है।

बाज़ार के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय अभी भी कच्चा तेल बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड में लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी है। यह 108-109 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास कारोबार कर रहा है। अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति अभी भी दूर की कौड़ी बनी हुई है। इसके चलते होर्मुज़ स्ट्रेट में व्यवधान जारी हैं। तेल की महंगी कीमतें महंगाई, करेंसी की स्थिरता और ट्रेड बैलेंस को लेकर बनी चिंताएं बढ़ा रही हैं। भारत जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्थाओं पर तेल की कीमतों में बढ़त का काफी ज्यादा खराब असर होता है।

आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति


बाजार में आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 24151-24191/24205 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24249-24289/24324 पर है। इसके लिए पहला बेस 23951 (20 DEMA)-24010 पर और बड़ा बेस 23777/23831-23877 पर है। यह कल 24040 के ऊपर अच्छा चला लेकिन 24200 तक नहीं जा पाया। रिलायंस ज्यादा चला,बैंक खासकर बड़े बैंकों ने काम नहीं किया। FIIs की बिकवाली जारी रही। इन्होंने इंडेक्स शॉर्ट किया,नेट शॉर्ट अब 2.05 लाख के स्तर पर काफी ज्यादा हैं।

एक्सपायरी वाले दिन 24100-24200-24300 पर भारी कॉल राइटिंग दिखी। 24000-23900 जोन पर पुट्स बिके। क्रिटिकल फैक्टर में 24000 (पुट राइटर्स जोन) और 20 DEMA 23951 (कल का निचला स्तर) आज का बेस है। कल का हाई पहली रजिस्टेंस लाइन है, उसके बाद 24191/250 (50 DEMA) काफी टफ जोन है। क्रूड अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। ECL नियम, FIIs की बिकवाली और एक्सपायरी आज के दिन के लिए बहुत ज्यादा अहम हैं।

आज बैंक निफ्टी अहम होगा। '56010-55811' अहम इंडिकेटर है। जब तक बेस-1 टिका है, स्ट्रक्चर पर भरोसा कर सकते हैं। उम्मीद है Buy On Dips काम करेगा। कल का हाई पार हुआ तो 24151-24191-24205 की तरफ जाएगा। 24191-205 सबसे अहम सप्लाई जोन है। 20 DEMA, इसके ऊपर रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा।

Hot stocks : बाजार की उठा-पटक में संभलकर करें निवेश, आज इन दो शेयरों में नजर आ रहे जोरदार कमाई के मौके

निफ्टी बैंक पर रणनीति

इसके लिए पहला रजिस्टेंस 56410-56539 और बड़ा रजिस्टेंस 56766-57910/57113 है। इसका पहला बेस 55811-56010 और बड़ा बेस 55200/55341-55563 है। कल काफी शॉर्ट/रैली में बिकवाली के ट्रेड मिले, 56400-56500 मुश्किल जोन रहा। क्रूड अभी भी बैंकों/PSU बैंकों और रेट सेंसिटिव शेयरों के लिए मुश्किल बना हुआ है। RBI ने ECL नियमों का एलान किया है। ये लॉन्ग टर्म में अच्छा रहेगा लेकिन आज मुश्किल बढ़ा सकता है।

56500-56800-57000 पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। 56000-55800 पर पुट राइटर्स का कब्जा है। अगर बेस-1 टूटा तो कहना मुश्किल है कहां सेटल होगा, 55563 (20 DEMA) नीचे का पहला लेवल होगा। उसके नीचे 55200 का रास्ता खुलेगा,लेकिन देखना होगा भाव ओपनिंग पर आएगा या दिन के दौरान। अगर दिन में आया तो शॉर्ट करने का स्कोप खुलेगा,वरना नहीं। ऊपर बेस-1 अहम है

अगर बेस-1 के ऊपर बना रहा तो इंट्राडे रिवर्सल संभव है,रजिस्टेंस-2 मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।