Market trend: लंबे वीकेंड से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 25300 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी एक छोटे दायरे में है। मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की नरमी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 14 के करीब दिख रहा है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। प्रेशियस मेटल में तेजी के चलते हिंद जिंक और हिंदुस्तान कॉपर भागे हैं। साथ ही IT और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। लेकिन रियल्टी और सरकारी बैंक में दबाव देखने को मिल रहा है।
