Market trend : बाजार में गैप-अप टिकने में कामयाब रहा है। 10 बजे के आसपास निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24100 के पास दिख रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर थोड़ा दबाव दिखा है। मिडकैप और स्मॉलकैप जोरदार तेजी के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 5% फिसला है। ये तेजड़ियों के लिए राहत की बात है। फार्मा शेयरों में आज जोरदार तेजी। यह इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। सनफार्मा के अलावा पीरामाल फार्मा और अल्केम 3% चढ़े हैं। साथ ही IT, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं रियल्टी,कैपिटल मार्केट और ऑटो में भी रौनक है।
मजबूत नतीजों के बाद M&M फाइनेंस 7 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है। साथ ही IDFC FIRST BANK और इंडिया सीमेंट्स में भी उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन रिजल्ट के बाद एक्सिस बैंक फिसला है। यह शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है।
निफ्टी के लिए कैसे हैं संकेत?
सीएनबीसी-आवाज के ही वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23968-24041 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24209-24278/24324 पर है। इसके लिए पहला बेस 23761-23809 पर और बड़ा बेस 23613/23667-23713 पर है। शुक्रवार को साफ कहा था ति 24139 के नीचे 23940-23861 तक फिसलेंगे,20 DEMA पर बंद हुए। निफ्टी IT ने गिरने में अहम भूमिका निभाई, निफ्टी बैंक ने भी 20 DEMA को टेस्ट किया। FIIs की भारी बिकवाली जारी है, इंडेक्स भी शॉर्ट किया,नेट शॉर्ट फिर 2.04 लाख तक पहुंचा। कॉल राइटर्स ने 23900-24000-24100 पर मजबूत पकड़ बनाई। पुट राइटर्स का भरोसा गायब है, यहां तक कि 23500 पुट से भी निकले ये काफी निगेटिव है।
क्रूड अब भी ऊंचा है,जियोपॉलिटिकल सेटअप अभी भी काफी निगेटिव है। याद रखें – कमजोरी/बड़ी गिरावट/राइज पर शॉर्ट-शॉर्ट रजिस्टेंस-1 जोन के नीचे काम करेगी। रजिस्टेंस-1 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग,एक्सपायरी स्विंग संभव, 24209-24278-24324 तक जा सकते हैं। रजिस्टेंस-1 के नीचे कमजोरी रहेगी, रैली में बिकवाली करें, लक्ष्य- बेस-1 रखें। बेस-1 टूटा तो निफ्टी बेस-2 भी टेस्ट कर सकता है।
सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,000-24,100 (10 और 20 DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,150-24,250 (शुक्रवार का हाई, ऑप्शंस जोन) पर है। पहला ट्रेड यही होगा कि देखें गैप-अप टिकता है या फेल होता है। अगर गैप-अप फेल हो तभी 24,150-24,200 के करीब शॉर्ट करें, SL 24,250 पर रखें। पहला सपोर्ट 23,850-23,950 (न्यूट्रल जोन)पर और बड़ा सपोर्ट 23,700-23,800 (ऑप्शंस जोन) पर है। अगर निफ्टी 23,900-23,950 होल्ड करे तो खरीदें, SL 23,850 पर सेट करें।
बैंक निफ्टी के लिए कैसे हैं संकेत?
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 56340-56531 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56844-57009/57241 पर है। इसके लिए पहला बेस 55521-55745 और बड़ा बेस 54913/55134-55332 पर है। शुक्रवार को रजिस्टेंस-1 के पास शॉर्ट को कहा था,बेस-1 यानी 20 DEMA को टेस्ट किया। हालांकि निफ्टी के मुकाबले थोड़ा बेहतर लेकिन फिर भी नीचे बंद हुआ। महंगा क्रूड अब भी बैंकों खासकर PSU बैंक और रेट सेंसिटिव शेयरों के लिए चिंता का मुद्दा है। ऑप्शन डाटा से स्थिति साफ नहीं है लेकिन टेक्निकली 56340-531 अहम स्तर है। रजिस्टेंस-1 जोन के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव है, रेजिस्टेंस-2 तक जा सकता है। रेजिस्टेंस-1 फेल हुआ तो गिरावट/शॉर्टिंग का मौका, बेस-1 टेस्ट हो सकता है। याद रखें, बेस-1 सिर्फ क्रिटिकल नहीं है,ये 20 DEMA है और पुट राइटर्स का जोन भी है। बेस-1 पर शॉर्ट ट्रेड जरूर चेक करें अगर टूटा तो 55332-55134 तक गिरा सकता है। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर 56531 पर सिर्फ शॉर्ट कवर-रिवर्सल संभव है,56844-57009-57241 तक जा सकता है।
अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी में 56,500 मेक ऑर ब्रेक जोन है। अगर 56,500 रिजेक्ट हुआ तो शॉर्ट करें। लेकिन अगर 56,500 के ऊपर टिके तो रैली हो सकती है। अगर रैली हुई तो वापस 57,200 जाने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर 56,500 रिजेक्ट हुआ तो फिर 56,000 आने का रिस्क होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।