मारुति सुजुकी ने जीएसटी में कमी के बाद अपनी गाड़ियों की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है वह ग्राहकों में जीएसटी में कमी का पूरा फायदा देगी। जीएसटी के नए रेट्स 22 सितंबर से लागू होने जा रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, ह्यूंडई, टाटा मोटर्स ने पहले ही अपनी गाड़ियों की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। ग्राहकों को मारुति की तरफ से नई कीमतों के ऐलान का इंतजार था। यह इंतजार 18 सितंबर को खत्म हो गया है।
