Maruti Wagon R में जुड़ा नया सेफ्टी लेयर, सभी वेरिएंट्स होंगे पहले से बेहतर

Maruti Wagon R: मारुति वैगन आर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है, क्योंकि कंपनी इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स का फीचर दे रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा अपडेट किया गया है। साथ ही, इस हैचबैक में ढलान वाली जगहों पर मदद के लिए हिल होल्ड असिस्ट भी दिया गया है

अपडेटेड Apr 12, 2025 पर 8:48 AM
Story continues below Advertisement
Maruti Wagon R: मारुति वैगन आर में 1197 सीसी का K12N, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है।

मारुति सुजुकी की वैगन आर हमेशा से भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद रही है, खासकर मिडिल क्लास फैमिलीज के लिए। अपने शानदार माइलेज, कंफर्ट और किफायती कीमत के चलते ये हैचबैक लंबे समय से मार्केट में टॉप सेलिंग कारों में बनी हुई है। अब कंपनी ने इसमें सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा बदलाव किया है। पहले तक इस कार में सिर्फ डुअल एयरबैग्स मिलते थे, लेकिन अब मारुति ने सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स शामिल करने का फैसला लिया है। ये कदम ग्राहकों की सेफ्टी को और मजबूत करता है और यह दर्शाता है कि कंपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

इससे पहले मारुति ने अपनी ग्रैंड विटारा में भी सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया था। ऐसे में अब वैगन आर भी पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन गई है, जो कि एक बड़ा प्लस पॉइंट है इस पॉपुलर कार के लिए।

क्या है वैगन आर की कीमत?


इतने अहम सेफ्टी अपडेट के बावजूद मारुति ने वैगन आर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने अब तक कार की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं की है। फिलहाल इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है।

इंजन और पावरफुल परफॉर्मेंस

मारुति वैगन आर में 1197 सीसी का K12N, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 6000 आरपीएम पर 66 किलोवॉट (89.73 पीएस) की पावर और 4400 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावरफुल इंजन के साथ कंपनी AGS (Auto Gear Shift) ट्रांसमिशन भी देती है। वैगन आर कुल 9 वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध है।

फीचर्स में भी नहीं है कोई कमी

डिजाइन की बात करें तो मारुति की ये कार डुअल टोन एक्सटीरियर के साथ आती है, जो इसे एक स्टाइलिश लुक देता है। इसके साथ इसमें स्मार्टप्ले स्टूडियो और नेविगेशन की सुविधा दी गई है। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें 4 स्पीकर्स लगाए गए हैं। इसके अलावा, ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स ड्राइव को और भी स्मूद बनाते हैं। अब इसमें 6 एयरबैग्स शामिल कर इसे और भी सुरक्षित बना दिया गया है।

Tata Curvv पर मिल रहा है लोन का शानदार ऑफर, कितनी होगी EMI? देखें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।