IRCTC: सिर्फ 2,845 रुपये में करिये माता वैष्णों के दर्शन, नहीं होगी कोई परेशानी, ऐसे करानी होगी बुकिंग

Indian Railway/IRCTC: क्या आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं लेकिन नहीं पता कि कैसे और कहां बुकिंग करानी होगी। कौनसी ट्रेन जाने के लिए बेस्ट है, या होटल या यात्रा पर्ची कहां और कैसे मिलेगी। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
IRCTC का वैष्णो देवी का टूर पैकेज 2845 रुपये में मिल रहा है।

Indian Railway/IRCTC: क्या आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं लेकिन नहीं पता कि कैसे और कहां बुकिंग करानी होगी। कौनसी ट्रेन जाने के लिए बेस्ट है, या होटल या यात्रा पर्ची कहां और कैसे मिलेगी। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप पहली बार जा रहे हैं या कई बार दर्शन कर चुके हैं, तो भी IRCTC का प्लान आपके लिए सही रहेगा क्योंकि आपको इसमें बुकिंग की चिंता करने की जरूरत नहीं होती। IRCTC आपके लिए सारी बुकिंग करता है। IRCTC ये पैकेज आपको सिर्फ 2,845 रुपये में मिल जाएगा।

IRCTC की वेबसाइट पर करानी होगी बुकिंग

IRCTC का वैष्णो देवी का टूर पैकेज 2845 रुपये में मिल रहा है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com से टूर पैकेज बुक हो जाएगा। अगर कोई परेशानी हो तो आप कॉल सेंटर पर फोन कर सकते हैं। सिंगल रूम में रहने के लिए आपको प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5330 रुपये देने होंगे। डबल शेयरिंग रूम के लिए 3240 रुपये एक व्यक्ति के देने होंगे। ट्रिपल शेयरिंग के लिए 2845 रुपये देने होंगे। वहीं, अगर आपके पास 5 से 11 साल के बच्चे हैं तो प्रति बेड के हिसाब से आपको 1835 रुपये देने होंगे।


उठा सकते हैं LTC का फायदा

IRCTC के माता वैष्णो के टूर पैकेज में सरकारी कर्मचारी एलटीसी का फायदा भी उठा सकते हैं। वह सारे बिल अफने दफ्तर में जमा करेंगे और वह इसके जरिये अपना एलटीसी क्लेम कर सकते हैं।

मिलेंगी ये सभी सर्विस

IRCTC के माता वैष्णो देवी के टूर पैकेज में उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन की नॉन एसी स्लीपर क्लास की टिकट मिलेगी। यात्री को पहले दिन न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:30 बजे से शुरू होगी। रात भर का सफर करने के बाद आप दूसरे दिन कटरा पहुंच जाएंगे। यहां आपको आईआरसीटी के कटरा के गेस्ट हाउस में आपको ठहरने के लिए कमरा मिलेगा। वहां से आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकते हैं। तीसरे दिन कटरा से शाम 6 बजे आपकी वापसी के लिए ट्रेन की टिकट बुक होगी। आप फिर रात भर का सफर कर दिल्ली आ जाएंगे। आपको इस पैकेज में 2 दिन के लिए कमरा और ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। आपको लाने और और ले जाने के लिए शेयरिंग बेसिस पर गाड़ी भी मिलेगी।

Damani Portfolio: राकेश झुनझुनवाला के गुरु राधाकिशन दमानी ने तीन कंपनियों में फिर बढ़ाई हिस्सेदारी, चेक करें अपने पोर्टफोलियो में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।