Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल के रेट में जारी है गिरावट, जानें क्या एक्सपर्ट क्या दे रहे हैं सलाह

इस साल देश भर में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है। एक्सपर्ट की माने तो अब ये एक रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आएगा

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 4:46 PM
मेंथा ऑयल का रेट 1,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

Mentha Oil Price Today 3rd August 2022: मेंथा ऑयल का रेट आज MCX पर कल के मुकाबले आज 4.90 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट पर बंद हुआ। मेंथा ऑयल का रेट 1,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। आज ये 1,006 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था लेकिन फिर इसमें गिरावट आने लगी। इस साल देश भर में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है। एक्सपर्ट की माने तो अब ये एक रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आएगा। आज इसका हाई 1,013 रुपये प्रति किलोग्राम और लो 997 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

अगस्त में बढ़ेंगी कीमतें

SMC ग्लोबल की कमोडिटी एक्सपर्ट वंदना भारती ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि मेंथा ऑयल का रेट एक रेन्ज में ही कारोबार करेगा। ये रेन्ज 980 से 1040 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है।साथ ही उन्होंने 920 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने के लिए भी कहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि निवेशकों को अगस्त के अंत तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि तब इसका रेट और तेजी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ये अधिकतम 1200 रुपये  प्रति किलोग्राम तक जा सकता है।


आज मेंथा ऑयल के रेट में गिरावट आई। आज मेंथा ऑयल के रेट में गिरावट आई।

भारत में यहां होता है मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन

मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश के संभल, रामपुर, चंदौसी, बाराबंकी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर जिलों में होता है। इनमें से भी चंदौसी, संभल, बाराबंकी मेंथा ऑयल के बड़े बाजारों में से एक है।

मेंथा ऑयल का पिछले महीने का रेट 

28 जुलाई - 999 रुपये प्रति किलोग्राम

27 जुलाई - 1003 रुपये प्रति किलोग्राम

26 जुलाई - 995 रुपये प्रति किलोग्राम

25 जुलाई - 994 रुपये प्रति किलोग्राम

22 जुलाई - 1000 रुपये प्रति किलोग्राम

21 जुलाई – 1,006 रुपये प्रति किलोग्राम

20 जुलाई - 1008 रुपए प्रति किलोग्राम

19 जुलाई - 1007.80 रुपए प्रति किलोग्राम

18 जुलाई - 1000 रुपए प्रति किलोग्राम

12 जुलाई - 1004.70 रुपए प्रति किलोग्राम

11 जुलाई - 1008 रुपए प्रति किलोग्राम

8 जुलाई - 1019.50 रुपए प्रति किलोग्राम

7 जुलाई - 1024.10 रुपए प्रति किलोग्राम

5 जुलाई - 1012.50 रुपए प्रति किलोग्राम

24 जून - 1017.90 रुपए प्रति किलोग्राम

11 मई - 1122.40 रुपए प्रति किलोग्राम

1 अप्रैल - 1100 रुपए प्रति किलोग्राम

Paytm Q1 preview : रेवेन्यू में हो सकती है दोगुनी बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 2024 के अंत तक मुनाफे में आने की संभावना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।