Get App

MGL Q4 Results: महानगर गैस का मुनाफा 35% गिरा, फिर भी ₹18 डिविडेंड के ऐलान

MGL Q4 Results: महानगर गैस के मार्च तिमाही के नतीजों में मुनाफा 35% गिरा और मार्जिन पर दबाव दिखा। लेकिन कंपनी ने ₹18 डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए रेवेन्यू, EBITDA और आगे के संकेत क्या बताते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 07, 2026 पर 10:04 PM
MGL Q4 Results: महानगर गैस का मुनाफा 35% गिरा, फिर भी ₹18 डिविडेंड के ऐलान
MGL का शेयर BSE पर 0.94% बढ़कर ₹1,179.60 पर बंद हुआ।

MGL Q4 Results: पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई करने वाली Mahanagar Gas Ltd (MGL) ने मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए। इसमें कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा। मुनाफा, EBITDA और मार्जिन में गिरावट देखने को मिली, जबकि रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा।

मुनाफे में तेज गिरावट

तिमाही आधार पर महानगर गैस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 35.4% घटकर ₹130 करोड़ रह गया। यह पिछली तिमाही में ₹201 करोड़ था। इससे साफ है कि कंपनी की कमाई पर दबाव आया है।

रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा और 0.4% की हल्की गिरावट के साथ ₹2,052 करोड़ पर आ गया। यह पिछली तिमाही में ₹2,060 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें