मिराए एसेट के लार्ज एंड मिडकैप फंड में 1 अगस्त से निवेश शुरू कर सकते हैं इनवेस्टर्स, फंड हाउस ने नवंबर 2020 में लगी रोक हटाई

मिराए एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने कहा है कि निवेशक लार्ज एंड मिडकैप फंड में 1 अगस्त से फिर से निवेश शुरू कर सकते हैं। फंड हाउस ने नवंबर 2020 में इस स्कीम में निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। उसे अब हटा लिया गया है, जिससे SIP और एकमुश्त निवेश सहित दूसरे तरीकों से निवेश किया जा सकता है

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
मिराए एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने अपनी एक स्कीम में सब्सक्रिप्शन पर लगी अस्थायी रोक हटा दी है। इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स 1 अगस्त, 2024 से मिराए एसेट लार्ज एंड मिडकैप फंड में निवेश कर सकेंगे। निवेशक सिप, एसटीपी, स्विच-इन और एकमुश्त निवेश इस फंड में कर सकेंगे। म्यूचुअल फंड हाउस ने नवंबर 2020 में इस स्कीम में निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। फंड के आकार में तेज ग्रोथ और लिक्विडिटी मैनेजमेंट के लिए उसने यह रोक लगाई थी। मिराए एसेट के रोक लगाने के बाद से इंडियन स्टॉक मार्केट में जबर्दस्त तेजी आई है। 24 जलाई, 2024 को निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स 1.2 गुना और निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई 2.3 गुना हो गया है।

मिराए एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने अपनी एक स्कीम में सब्सक्रिप्शन पर लगी अस्थायी रोक हटा दी है। इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स 1 अगस्त, 2024 से मिराए एसेट लार्ज एंड मिडकैप फंड में निवेश कर सकेंगे। निवेशक सिप, एसटीपी, स्विच-इन और एकमुश्त निवेश इस फंड में कर सकेंगे। म्यूचुअल फंड हाउस ने नवंबर 2020 में इस स्कीम में निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। फंड के आकार में तेज ग्रोथ और लिक्विडिटी मैनेजमेंट के लिए उसने यह रोक लगाई थी।

स्कीम में निवेश पर रोक के बाद मार्केट में जबर्दस्त तेजी

मिराए एसेट के रोक लगाने के बाद से इंडियन स्टॉक मार्केट में जबर्दस्त तेजी आई है। 24 जलाई, 2024 को निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स 1.2 गुना और निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई 2.3 गुना हो गया है। फंड के अपनी स्कीम में दोबारा निवेश शुरू करने के फैसले से पता चलता है कि मार्केट की गहराई और लिक्विडिटी बढ़ी है। स्टॉक मार्केट में कई नए स्टॉक्स लिस्ट हुए हैं। इससे मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर का विस्तार हुआ है।


कंपनियों का प्रॉफिट और मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़ा

निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन दोगुना से ज्यादा यानी 82.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों का प्रॉफिट नवंबर 2020 के मुकाबले 142 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मिराए एसेट के वाइस चेयरमैन एवं सीईओ स्वरूप आनंद मोहंती ने कहा कि लार्जकैप और मिडकैप कैटेगरी में ग्रॉस फ्लो FY19 ks 17,834 करोड़ रुपये से बढ़कर FY24 में 47,440 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: क्या बजट में ऐलान के बाद गोल्ड म्यूचुअल फंड के मुकाबले Gold ETF में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है?

इस वजह से फंड हाउस ने हटाई रोक

मार्केट कैपिटलाइजेशन और लिक्विडिटी में अच्छी ग्रोथ के देखते हुए मिराए एसेट ने फिर से सब्सक्रिप्शन एक्टिविटीज सामान्य बनाने का फैसला लिया है। अब निवेशक मिराए एसेट लार्ज एंड मिडकैप में अलग-अलग तरीकों से निवेश करना शुरू कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।